जनपदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
डाॅ० आर० एस० टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2027 में दिनांक 16 से 18 अप्रैल, 2026 के मध्य जनपद अल्मोड़ा में राज्य बजट से एक-एक दिवसीय 03 जनपदीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों ¼1- Govt. Servant Conduct Rules & Disciplinary Proceedings, 2. Office Procedures, Noting - Drafting And Types of Letters, 3. Pay Fixation and Roles & Responsibilities of DDO½ का आयोजन किया गया। जनपदीय प्रशिक्षण कार्यक्रम न्यूनतम संसाधनों में अधिकतम अधिकारियों/कार्मिकों तक प्रशिक्षण का लाभ पहुँचाने एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों/कार्मिकों से उनकी प्रशिक्षण आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्देश्य से संचालित किये गये। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शासकीय सेवा नियम, अनुशासनिक कार्यवाही एवं प्रक्रिया, कार्यालय प्रबन्धन, पत्रावली प्रबन्धन, टीप लेखन, पत्रों के प्रकार एवं पत्र लेखन, अभिलेखों का रखरखाव एवं वीडिंग प्रक्रिया, वेतन निर्धारण नियम एवं प्रक्रिया, आहरण वितरण अधिकारियों के दायित्व एवं कत्र्तव्य जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विषय की महत्ता एवं प्रासंगिकता के दृष्टिगत इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जनपद के विभिन्न विभागों/कार्यालयों के क्रमशः 93, 92 व 98 अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों द्वारा सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं उपयोगी बताया गया तथा भविष्य में अन्य विषयों पर भी इसी प्रकार प्रशिक्षण के आयोजन हेतु अनुरोध किया गया।