आई.एफ.एस. अधिकारियों हेतु ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम
अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2024 बैच) के उत्तराखण्ड कॉडर के नवनियुक्त अधिकारियों हेतु 03 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15 से 17 जनवरी, 2026 के मध्य आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 05 प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड में शासकीय प्रशासनिक प्रणालीय राजस्व विभाग की संरचना व उसके मुख्य कार्यों, राजस्व अभिलेखों, म्यूटेशन प्रक्रिया, भूमि के प्रकारों व नियमों; श्रेष्ठ प्रशासन की दिशा में केन्द्रित सूचना के अधिकार अधिनियमय वन विभाग की संरचना, दायित्वों एवं कार्यप्रणाली; लोक शिकायत निवारणय वित्तीय प्रबन्धन एवं कोषागार प्रणाली, अधिप्राप्ति नियमावली, जैम व आई.एफ.एम.एस. आदि विषयों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु सम्बन्धित विषय के अनुभवी विशेषज्ञों तथा फील्ड में तैनात वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को आमंत्रित किया गया।